CTET January 2024 कि परीक्षा दिनांक 21 जनवरी 2024 कराई जाएगी। जिसका प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड दिनांक 18 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। 

सीटेट की परीक्षा में दो पेपर सीटेट पेपर 1 तथा सीटेट पेपर 2 कराए जाते हैं। यह दोनो पेपर की परीक्षाएं एक ही दिन दो अलग-अलग पारियों में कराई जाती है। 

इस बार CBSE के द्वारा सीटेट परीक्षा की समय में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद सीटेट जनवरी 2024 की टाइमिंग कुछ इस प्रकार है:- 

इस बार सीटेट पेपर 2 की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कराई जाएगी। जिसमें उपस्थित होने का समय सुबह 7:30 से 9:30 तक होगा।

वही सीटेट पेपर 1 परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी। जिसमें उपस्थित होने का समय दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक होगा।

यह जानकारी CBSE के द्वारा जारी किए गए सीटेट की सूचना 2024 में प्रदान की गई है। इसकी पुष्टि के लिए आप नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर चेक कर सकते हैं। 

सीटेट की दोनों परीक्षाएं ऑफलाइन यानी की पेन पेपर मोड में कराए जाएंगे। जिसमें आपको अपने प्रश्नों के उत्तर OMR शीट में भरने होंगे। 

सीटेट परीक्षा के पेपर 1 तथा पेपर 2 प्रत्येक में 150 प्रश्न 150 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए कुल 150-150 मिनट का समय दिया जाएगा। 

इस परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए कोई अंक काटा नहीं जाएगा। इसलिए आप परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास अवश्य करें। 

सीटेट परीक्षा से संबंधित अपडेट तथा प्रैक्टिस सेट एवं पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को प्राप्त करने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ सकते हैं। 

सीटेट परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज तथा कौन सी वस्तु परीक्षा में ले जाना प्रतिबंधित है? इसकी जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ सकते है।