SSC MTS Admit Card 2023 जारी: बचे हुए दिनों में तैयारी के महत्वपूर्ण तरीके!

दोस्तों नमस्कार कर्मचारी चयन आयोग यानी कि SSC के द्वारा SSC MTS Admit Card 2023 का प्री एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। MTS Pre Admit कार्ड दिनांक 18 अगस्त को जारी किया गया है, Pre Admit Card के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा का शहर, परीक्षा की तारीख एवं परीक्षा पाली की जानकारी दी जाती है।

इस आर्टिकल में हम आपको MTS Application चेक करने के तरीके, SSC MTS Admit Card 2023 को डाउनलोड करने के तरीके, MTS के परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस के बारे में जानेंगे। साथ ही हम कुछ ऐसे महत्वपूर्ण तरीकों पर भी चर्चा करने वाले हैं, जो कि बचे हुए दिनों में आपकी MTS परीक्षा की तैयारी में मदद करने वाले हैं। पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।

SSC MTS Admit Card 2023

SSC ने एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एप्लीकेशन स्टेटस लिंक जारी कर दिया है। जिसे हम एमटीएस Pre एडमिट कार्ड के नाम से जानते हैं। इसकी सहायता से अभ्यर्थी अपने परीक्षा की तिथि एवं समय के साथ-साथ अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड उनके Pre एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व जारी किया जाएगा।अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन स्टेटस एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर या नीचे दिए गए लिंक से चेक कर सकते हैं।

SSC MTS Admit Card 2023
SSC MTS Admit Card 2023

SSC MTS Admit Card 2023: Overview

परीक्षा का नामSSC MTS
पदों की संख्याMTS – 1198
हवलदार – 360
SSC MTS Pre Admit Card(status link) जारी तिथि18 अगस्त
SSC MTS Admit Card जारी तिथिअगस्त के आखिरी सप्ताह में
परीक्षा तिथि1 सितंबर से लेकर 29 सितंबर 2023 तक
चयन प्रक्रिया1.) कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
2.) शारीरिक दक्षता एवं मापन परीक्षा
3.) दस्तावेज जांच (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन)
आधिकारिक वेबसाइटssc.nic.in
Telegram GroupJoin Now

SSC MTS Admit Card & status

एसएससी कुल 9 क्षेत्र के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी करता है। इन 9 क्षेत्र में देश के सभी प्रदेश शामिल होते हैं। यहां हम आपको सभी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रदेशों के नाम के साथ-साथ उसे क्षेत्र के Application Status लिंक एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक प्रदान कर रहे हैं।

आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस एवं एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

क्षेत्रशामिल प्रदेशApplication StatusAdmit card
Central regionउत्तर प्रदेश और बिहारCheck NowClick Here
Northern regionराजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंडCheck NowClick Here
MP sub regionमध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़Check NowClick Here
Eastern regionपश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, अंडमान निकोबार आइलैंड और सिक्किमCheck NowClick Here
North West sub-regionहरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेशCheck NowClick Here
KKR regionकर्नाटक और केरलCheck NowClick Here
North East regionअसम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरमCheck NowClick Here
Western regionमहाराष्ट्र, गुजरात और गोवाCheck NowClick Here
Southern regionआंध्र प्रदेश, पांडुचेरी और तमिलनाडुCheck NowClick Here

SSC MTS Admit Card Download 2023

अभ्यर्थी SSC MTS का एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऊपर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

आप जिस भी प्रदेश में निवास करते हैं उसे प्रदेश के सामने वाले लिंक पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

अभी तक सभी क्षेत्रों का एप्लीकेशन स्टेटस और एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। जिन-जिन क्षेत्रों का जारी कर दिया गया है, उसका लिंक आपको प्रदान कर दिया गया है। अन्य क्षेत्रों का लिंक जारी होते ही यहां पर अपडेट कर दिया जाएगा। अतः आप समय-समय पर आकर अपना लिंक चेक करते रहें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आप अपने क्षेत्र की SSC वेबसाइट पर जाएं या ऊपर दिए गए SSC MTS Admit Card & status सेंक्शन में जाकर अपने क्षेत्र के सामने वाली लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एप्लीकेशन स्टेटस और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक पेज ओपन हो जाएगा।
  • ओपन हुए पेज में मांगी गई सभी जानकारी जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, शहर का कोड एवं कैप्चा कोड आदि भरे।
  • सभी जानकारी को भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका एप्लीकेशन स्टेटस दिखने लगेगा।
  • जिसमें आपका नाम,आपके पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि ,परीक्षा की तिथि, परीक्षा शहर एवं परीक्षा के समय की बारे में जानकारी दी गई रहती है।
  • इसके नीचे आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक प्राप्त होगा। जिस पर क्लिक कर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Note:- अभ्यर्थी ध्यान दें कि आपका एप्लीकेशन स्टेटस आपके परीक्षा से लगभग 15 दिन पूर्व जारी कर दिया जाता है। जिसमें आपको आपकी परीक्षा तिथि एवं परीक्षा किस शहर में होगी की जानकारी प्रदान की जाती है।

लेकिन आपका एडमिट कार्ड आपके परीक्षा तिथि से लगभग 3 या 4 दिन पूर्व जारी किया जाता है। जिसमें आपके परीक्षा केंद्र की जानकारी दी जाती है।

SSC MTS Exam Date 2023

एसएससी एमटीएस की लिखित परीक्षा दिनांक 1 सितंबर 2023 से लेकर 29 सितंबर 2023 तक कराई जाएगी।

SSC MTS Selection Process

1.) लिखित परीक्षा

2.) शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं शारीरिक मापन परीक्षा (केवल हवलदार पद के लिए)

3.) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (दस्तावेज जांच)

  • SSC MTS एवं हवलदार परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को तीन स्तर के परीक्षाओं से होकर गुजरना रहता है।
  • इसके पहले स्तर की परीक्षा में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा कराई जाती है। जिसमें अभ्यर्थियों को बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए दिया जाता है।
  • वही दूसरे स्तर की परीक्षा में अभ्यर्थियों का शारीरिक मापन परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा(PET & PST) कराई जाती है। जिसमें अभ्यर्थियों की लंबाई एवं सीने की माप के साथ-साथ दौड़ परीक्षा कराई जाती है।

Note:- दूसरे स्तर की परीक्षा सिर्फ उन अभ्यार्थियों के लिए है जिन्होंने मल्टी टास्किंग स्टाफ पद के साथ-साथ हवलदार पद के लिए भी आवेदन किया है।

सिर्फ MTS पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को केवल दो स्तर की परीक्षा (लिखित परीक्षा एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) से होकर गुजरना रहता है।

  • जबकि तीसरे स्तर की परीक्षा में अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी कि दस्तावेजों की जांच की जाती है।
  • इस बार SSC MTS परीक्षा के माध्यम से कुल 1198 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ(MTS) के लिए तथा 360 पद हवलदार के लिए जारी किए गए हैं।

SSC MTS Exam Pattern: SSC MTS परीक्षा पैटर्न 2023

2023 में SSC MTS का नया परीक्षा पैटर्न जारी किया गया है। नये परीक्षा पैटर्न के आधार पर आपसे लिखित परीक्षा में क्या-क्या पूछा जाएगा इसकी जानकारी निम्नलिखित है:-

  • SSC MTS के लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 4 विषय गणित, रिजनिंग, अंग्रेजी एवं सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • चारों विषयों को 2 सेक्शन में विभाजित किया गया है। जिसके पहले सेक्शन में गणित एवं रिजनिंग विषय तथा दूसरे सेक्शन में अंग्रेजी एवं सामान्य जागरूकता विषय शामिल है।
  • पहले सेक्शन में गणित और रिजनिंग विषय से 20-20 प्रश्न 60-60 अंकों के लिए पूछे जाएंगे।जिन्हें हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 45 मिनट का समय दिया जाता है।
  • जबकि दूसरे सेक्शन में अंग्रेजी एवं सामान्य जागरूकता विषय से 25-25 प्रश्न 75-75 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • इस तरह से एसएससी एमटीएस की लिखित परीक्षा में कुल 90 प्रश्न 270 अंकों के लिए पूछे जाते हैं। जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है।

Note:- इस परीक्षा के पहले सेक्शन में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। यानी कि अगर आप गणित एवं रिजनिंग विषयों से पूछे जाने वाले प्रश्नों का गलत उत्तर देते हैं, तो उसके लिए आपके कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

जबकि दूसरे सेक्शन में पूछे जाने वाले प्रश्नों के एक गलत उत्तर के लिए आपका 1 अंक काट लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-

SSC MTS Syllabus

यहां पर आपको एसएससी एमटीएस परीक्षा में पूछे जाने वाले विषयों के पाठ्यक्रम को साझा किया जा रहा है।

गणित

  1. प्रतिशतता
  2. अनुपात और समानुपात
  3. लाभ और हानि
  4. समय और दूरी
  5. समय और कार्य
  6. औसत
  7. सरल एवं चक्रवृद्धि ब्याज
  8. संख्या प्रणाली
  9. अंकगणित संख्या श्रृंखला
  10. अंक गणितीय संक्रियाएं
  11. दशमलव
  12. भिन्न
  13. संख्याओं के बीच संबंध
  14. मापन
  15. तालिकाओं और ग्राफ़ का मौलिक उपयोग
  16. अंक गणितीय संक्रियाएं
  17. संख्या पद्धति
  18. बीजगणितीय सर्वसमिकाएं
  19. ज्यामिति
  20. त्रिकोणमिति
  21. डाटा इंटरप्रिटेशन आदि

रीजनिंग

  1. समानताएं और अंतर
  2. समस्या को सुलझाना
  3. विश्लेषण प्रलय
  4. निर्णय लेना
  5. दृश्य स्मृति
  6. अवलोकन
  7. संबंध अवधारणाएं
  8. गैर मौखिक श्रृंखला
  9. चित्र वर्गीकरण
  10. विश्लेषणात्मक कार्य
  11. कोडिंग डिकोडिंग
  12. समानता
  13. संख्या और वर्णमाला क्रम आदि

सामान्य जागरूकता

  1. करंट अफेयर
  2. भारतीय संविधान
  3. बुकर और राष्ट्रीय पुरस्कार
  4. पुरस्कार विजेता पुस्तकें
  5. पुरस्कार और सम्मान
  6. इतिहास
  7. भूगोल
  8. विज्ञान
  9. भारतीय संस्कृति
  10. आविष्कार और खोज
  11. राजनीति विज्ञान
  12. वित्तीय और आर्थिक समाचार
  13. भारतीय इतिहास
  14. भारतीय राज्य व्यवस्था
  15. भारतीय अर्थव्यवस्था
  16. सामान्य विज्ञान
  17. सामान्य ज्ञान आदि

अंग्रेजी

  1. Reading Comprehension
  2. Cloze Test
  3. Spellings
  4. Phrases and Idioms
  5. One word Substitution
  6. Sentence Correction
  7. Error Spotting
  8. Fill in the Blanks
  9. Para Jumbles
  10. Active/ Passive
  11. Narration
  12. Vocabulary
  13. Grammer
  14. Synonyms and antonyms
  15. Sentence structure
  16. Sentence correction
  17. English writing ability etc

बचे हुए दिनों में तैयारी के महत्वपूर्ण तरीके!

SSC MTS 2023 की परीक्षा दिनांक 1 सितंबर से लेकर 29 सितंबर 2023 तक कराई जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास अब इस परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत कम समय शेष बचा हुआ है।

यहां पर हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी सहायता से आप अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकते हैं।

साथ ही बताए गए तरीकों को अपनाकर आप एसएससी एमटीएस परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं, तो चलिए हम इन तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं:-

बचे हुए समय का सदुपयोग करें।

  • एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए आपके पास अब जितने भी दिन शेष बचे हुए हैं, उसका सही इस्तेमाल करें।
  • बचे हुए दिनों के लिए अपना एक टाइम टेबल बनाएं और उसका कड़ाई से पालन करें।
  • अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी तैयारी के लिए निकालें तथा व्यर्थ के भटकाव से दूर रहें।
  • अपने दिनचर्या के कम से कम 8 घंटे अपनी तैयारी के लिए अवश्य निकाले।

रिवीजन को महत्व दें।

  • आपके पास अब जो भी दिन परीक्षा के लिए शेष बचे हुए हैं, उसमें विषयों के रिवीजन को अधिक महत्व दें।
  • पढ़ाई के दौरान अपने जो नोट्स बनाए थे उन नोट्स का इस्तेमाल आप रिवीजन के लिए अवश्य करें।
  • सभी विषयों के रिवीजन के लिए एक समय निर्धारित करें और सभी विषयों को समान रूप से महत्व दें।

पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करें।

  • आपकी परीक्षा के तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों की होती है।जिसकी सहायता से आपको परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार एवं उनके कठिनाई के स्तर के बारे में जानकारी मिलती है।
  • आप रोजाना कम से कम दो प्रश्नपत्रों को अवश्य हल करें। MTS परीक्षा के लिए पिछले 3 वर्ष के प्रश्न पत्र को हल करना पर्याप्त होगा।
  • प्रश्न पत्रों को हल करते समय आपको जिन विषयों के प्रश्नों को हल करने में कठिनाई आ रही हो उन विषयों पर विशेष ध्यान दें।
  • इन प्रश्न पत्रों को परीक्षा में मिलने वाले समय के अंदर ही हल करने का प्रयास करें।
  • प्रश्न पत्रों को हल करने के बाद उनका अवलोकन अवश्य करें। तथा अंग्रेजी एवं सामान्य जागरूकता विषय से पूछे गए प्रश्नों को उनके उत्तर के साथ नोट कर लें एवं उनका रिवीजन करते रहें।

मॉक टेस्ट अवश्य दें।

  • मॉक टेस्ट पूर्णत आपकी परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न पत्र की तरह ही होता है, जिसमें आपको परीक्षा के पैटर्न एवं सिलेबस के आधार पर प्रश्नों को हल करने के लिए दिया जाता है।
  • मॉक टेस्ट का अभ्यास करने से आपको परीक्षा कक्ष में समय प्रबंधन करने में भी सहायता मिलेगी।
  • मॉक टेस्ट के लिए आप टेस्टबुक, ग्रेड अप एवं उत्कर्ष एप जैसे प्लेटफार्म का उपयोग कर सकते हैं। यहां पर आपको पर्याप्त मात्रा में मॉक टेस्ट उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही आप यहां पर ऑनलाइन प्रीवियस ईयर के प्रश्न पत्रों को भी हल कर सकते हैं।
  • इसकी सहायता से आप अपनी तैयारी के प्रगति को माप सकते हैं, साथ ही आपके द्वारा परीक्षा में की जा रही गलतियों को भी सुधर सकते हैं।
  • एसएससी एमटीएस के द्वारा जारी किए जाने वाले एप्लीकेशन स्टेटस में आपकी परीक्षा तिथि एवं परीक्षा पाली की जानकारी दी जाती है।
  • ऐसे में आपकी परीक्षा जिस भी समय पर है, उसी समय पर मॉक टेस्ट देने का अभ्यास करें। ऐसा निरंतर करते रहने से आपको परीक्षा के समय में प्रश्नों को समझने एवं उनको हल करने में आसानी होगी।

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

  • इन सभी चीजों में सबसे महत्वपूर्ण आपका स्वास्थ है, अतः अपने स्वास्थ्य का भी विशेष रूप से ध्यान अवश्य रखें।
  • शारीरिक क्रियाकलाप जैसे कि व्यायाम, योग एवं ध्यान निरंतर करते रहे जिससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहे।

ऊपर दिए गए तरीकों को अपनाकर आप इन बचे हुए दिनों में अपनी एमटीएस परीक्षा की तैयारी को मजबूत बना सकते हैं।

निष्कर्ष

आर्टिकल SSC MTS Admit Card 2023 में हमने आपको SSC MTS Admit Card के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी के साथ ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की लिंक भी प्रदान की है।

इसके अलावा इस आर्टिकल में हमने आपको SSC MTS के परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस को भी साझा किया है। तथा एसएससी एमटीएस परीक्षा की तैयारी के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में भी हमने इस आर्टिकल में बताया है।

आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ कर सभी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद!

  1. 2023 में एमटीएस का एग्जाम कब होगा?

    एसएससी एमटीएस 2023 का एग्जाम 1 सितंबर 2023 से लेकर 29 सितंबर 2023 के बीच कराया जाएगा।

  2. एमटीएस का एडमिट कार्ड कैसे देखें?

    एमटीएस का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही इस पेज में दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के माध्यम से भी आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  3. एसएससी एमटीएस 2023 में कितने पेपर होते हैं?

    एसएससी एमटीएस परीक्षा में एकमात्र लिखित पेपर कराया जाता है। यह पेपर ऑनलाइन यानी कि कंप्यूटर आधारित होता है, जिसमें बहुविकल्पी प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं।

  4. क्या एसएससी एमटीएस 2023 में नेगेटिव मार्किंग है?

    जी हां! एसएससी एमटीएस परीक्षा में एक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थी के 1 अंक काट लिए जाते हैं।

  5. क्या एमटीएस का टाइपिंग टेस्ट होता है?

    नहीं, एमटीएस परीक्षा में किसी भी प्रकार की कोई टाइपिंग टेस्ट परीक्षा नहीं कराई जाती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!
SSC CGL Notification 2024 जारी: इस दिन से शुरू होगा आवेदन SSC CPO GS Question: CPO परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं ये प्रश्न SSC CPO Pre Admit Card 2024 जारी: अभी डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड CTET Exam Pattern 2024: पेपर 1 & पेपर 2 परीक्षा पैटर्न CTET Application Form 2024 जारी: अभी करें आवेदन! SSC new website launched: सभी को फिर से करना होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन