SSC GD Syllabus 2023: न्यू परीक्षा पैटर्न और सिलेबस 2023

SSC GD एसएससी(Staff Selection Commission) के द्वारा आयोजित कराया जाने वाला exam है, जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार के सुरक्षा बल में नियुक्ति की जाती है। परीक्षा अपने सम्माननीय पद, अच्छी सैलरी और कम शैक्षणिक योग्यता की वजह से अभ्यर्थियों में काफी लोकप्रिय है। हम आज के इस आर्टिकल में SSC GD Syllabus और परीक्षा पैटर्न से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपसे साझा करने वाले हैं।

SSC GD Syllabus 2023
SSC GD Syllabus 2023

SSC GD CONSTABLE

अगर आप सरकारी नौकरी के साथ-साथ देश सेवा करने का भी अवसर चाहते हैं, तो एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकती है। SSC GD CONSTABLE परीक्षा एसएससी के द्वारा सुरक्षा बल में रिक्त पदों की भर्ती के लिए कराया जाने वाला एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।

यह परीक्षा एसएससी के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है, इसके अंतर्गत सुरक्षा बल के विभिन्न विभागों जैसे कि CRPF, ITBP, SSB, ASSAM RIFLES, NIA, SSF मे कांस्टेबल पद के लिए नियुक्ति की जाती है।

इस परीक्षा को 3 चरणों में आयोजित किया जाता है। इसके पहले चरण में आपको ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होती है। पहले चरण को पास करने के बाद दूसरे चरण में जिसमें आपके फिजिकल स्टैंडर्ड और शारीरिक दक्षता को मापा जाता है, तथा तीसरे चरण में आपका मेडिकल चेकअप किया जाता है।

आपको या ध्यान रखना होगा कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए आपको पढ़ाई के साथ-साथ अपनी फिजिकल स्टैंडर्ड को भी तैयार करना होगा। ज्यादातर विद्यार्थी परीक्षा के पहले चरण को तो पार कर जाते हैं पर दूसरे चरण मे बाहर हो जाते हैं।

तीसरे चरण की परीक्षा में आपका मेडिकल होता है जिसमें आपके पूरे शरीर का मेडिकल चेकअप किया जाता है। अगर आप तीनों चरणों को पास कर जाते हैं तो आपको आपके नंबर या प्रेफरेंस के हिसाब से विभाग आवंटित किया जाता है।

SSC GD Full Form:

SSC GD का Full form Staff Selection Commission General Duty होता है। इसे हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग जनरल ड्यूटी के नाम से जाना जाता है। समानत: अभ्यार्थि इसे एसएससी जीडी के नाम से जानते हैं।

SSC GD Age Limit:

एसएससी जीडी परीक्षा के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि एसएससी के द्वारा वर्ग के आधार पर आयु में छूट का प्रावधान है जिसमें ओबीसी एससी एसटी एवं पूर्व सैनिक आदि शामिल है। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार के लिए 3 वर्ष एसटी एससी वर्ग के उम्मीदवार के लिए 5 वर्ष वहीं पूर्व सैनिकों के लिए 10 वर्ष की आयु में छूट का प्रावधान है।

Qualification:

जीडी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना चाहिए। इस परीक्षा के लिए कोई भी न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं किया गया है। दसवीं में सिर्फ उत्तीर्ण होने मात्र से आप इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC GD New Exam Pattern:2023

एसएससी के द्वारा 2023 में एसएससी जीडी के SSC GD Syllabus और एग्जाम पैटर्न में कुछ बदलाव किए गए हैं नया SSC GD एग्जाम पैटर्न कुछ इस प्रकार है:-

  • पहले चरण के पेपर में चार विषयों को शामिल किया गया है इन चारों विषय को मिलाकर कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इन चार विषयों में से 3 विषय(Math, Reasoning, General knowledge) सबके लिए अनिवार्य होंगे, जबकि चौथे विषय हिंदी या अंग्रेजी में से आपको कोई एक विषय चुनने की स्वतंत्रता होगी।
  • इस परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न कक्षा 10 के स्तर के होंगे।
  • इन प्रश्नों को हल करने के लिए आपको कुल 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 2 नंबर दिए जाएंगे, वहीं प्रत्येक गलत जवाब के लिए आपके .5 नंबर काट दिए जाएंगे।
SubjectNo. of QuestionMarksDuration
General Intelligence and Reasoning2040
General Knowledge and General Awareness2040
Elementary Mathematics2040
English/Hindi2040
Total8016060 Minutes

SSC GD Syllabus:

अगर आप एसएससी जीडी एग्जाम की तैयारी करना चाह रहे हैं, तो आपको इसके एग्जाम पैटर्न और SSC GD Syllabus (इसमें पूछे जाने वाले विषयों) के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। एसएससी जीडी एग्जाम के पैटर्न के बारे में जानने के बाद अब हम इसमें पूछे जाने वाले विषय के बारे में डिटेल से जानेंगे:-

SSC GD Syllabus(Elementary Mathmatics)

एसएससी जीडी के सिलेबस में मैथमेटिक्स से कुल 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।इनमे पूछे जाने वाले प्रश्नों का स्तर हाईस्कूल के समकक्ष होगा इस विषय में अच्छा स्कोर करने के लिए आपको अच्छी प्रैक्टिस और आक्युरेसी की जरूरत होगी। चलिए इस विषय से पूछे जाने वाले सभी टॉपिक्स के बारे में जानते हैं:-

  1. संख्या प्रणाली से संबंधित समस्याएं
  2. संपूर्ण संख्याओं की गणना
  3. भिन्नातमक संख्या
  4. मौलिक अंकगणितीय समस्याएं
  5. दशमलव
  6. संख्या के बीच संबंध
  7. प्रतिशत
  8. समय और काम
  9. ओसत और ब्याज
  10. लाभ और हानि
  11. अनुपात और समानुपात
  12. छूट
  13. दूरी
  14. क्षेत्रमिति
  15. अनुपात और समय

SSC GD Reasoning Syllabus in Hindi

एसएससी जीडी के रिजनिंग विषय से कुल 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस में पूछे जाने वाले टॉपिक्स का विवरण निम्नलिखित है:-

  1. स्थानिक दृश्यवलोकन
  2. समानताएं, मतभेद
  3. अंकगणित तर्क
  4. अंकगणित संख्या श्रृंखला
  5. स्थानिक उन्मुखीकरण
  6. कोडिंग- डिकोडिंग
  7. दृश्य स्मृति
  8. भेदभाव
  9. अवलोकन
  10. रिश्ते की अवधारणा
  11. चित्रात्मक वर्गीकरण
  12. गैर-मौखिक संखला

SSC GD Syllabus in Hindi General Awareness

एसएससी जीडी की परीक्षा में जनरल अवेयरनेस टॉपिक का एक महत्वपूर्ण रोल होता है इसमें अच्छा स्कोर आपको एसएससी जीडी कांस्टेबल के अच्छे पोस्ट पर नियुक्ति दिला सकता है। इसमें भी कुल 20 प्रश्न पूछे जाते हैं जिनकी सूची नीचे दी गई है:-

  1. भारतीय संविधान
  2. इतिहास
  3. भूगोल
  4. संस्कृति
  5. खेल
  6. भारत और उसके पड़ोसी देश
  7. आर्थिक विकास
  8. सामान्य राजनीति
  9. वैज्ञानिक अनुसंधान

SSC GD Syllabus Hindi

हिंदी विषय के माध्यम से आपकी हिंदी भाषा पर बेसिक जानकारी को मापने का कार्य किया जाता है। इससे में पूछे जाने वाले सभी प्रश्नों का स्तर हाई स्कूल के समकक्ष होता है।हिंदी भाषा से पूछे जाने वाले सभी टॉपिक नीचे दिए गए हैं:-

  1. संधि और संधि विच्छेद
  2. उपसर्ग
  3. प्रत्यय
  4. मुहावरे और लोकोक्तियां
  5. पर्यायवाची शब्द
  6. शब्द-युग्म
  7. सामासिक पदों की रचना और समास विग्रह
  8. विपरीतार्थक विलोम शब्द
  9. वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द
  10. अनेकार्थी शब्द
  11. संज्ञा शब्दों में विशेषण बनाना
  12. वाक्य-शुद्धि :अशुद्ध वाक्यों का शुद्धिकरण और वाक्यगत अशुद्धि का कारण
  13. वाच्य : कृतवाच्य ,कर्मवाच्य और भाववाच्य प्रयोग
  14. क्रिया : सकर्मक ,अकर्मक और पूर्वकालिक क्रियाये
  15. शब्द-शुद्धि :अशुद्ध शब्दों का शुद्धिकरण और शब्दगत अशुद्धि का कारण
  16. अंग्रेजी के परिभाषिक शब्दों के समानार्थक हिंदी शब्द
  17. सरल, संयुक्त और मिश्र अंग्रेजी वाक्यों का हिंदी में रूपांतरण और हिंदी वाक्य का अंग्रेजी में रूपांतरण
  18. कार्यालय पत्रों से संबंधित ज्ञान

SSC GD English Syllabus

इस परीक्षा में आपको इंग्लिश या हिंदी में से किसी एक विषय के प्रश्नों को हल करना रहता है।आप अपने ज्ञान और विषय पर पकड़ के आधार पर सही विषय का चुनाव कर सकते हैं।एसएससी जीडी की परीक्षा में भाग लेने वाले ज्यादातर विद्यार्थी हिंदी विषय का ही चुनाव करते हैं। अंग्रेजी भाषा से जो भी टॉपिक पूछे जाते हैं वह नीचे दिए गए है:-

  1. Fill in the blanks
  2. Error spotting
  3. Phrase Replacement
  4. Synonyms and Antonyms
  5. Close taste
  6. Phrase and idioms meaning
  7. Spellings
  8. One word substitution
  9. Reading comprehension

यह भी पढ़ें:-

sscsir.com click-here-1

SSC GD Salary

एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों के लिए आपको ₹ 21700 से लेकर ₹ 69100 तक की सैलरी दी जाती है।

SSC GD POST LIST

एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा में तीनों चरणों में उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को उनके द्वारा दिए गए पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर निम्न सुरक्षा बल के विभागों में नियुक्ति दी जाती है:-

  • SSF
  • SSB
  • CISF
  • BSF
  • CRPF
  • ITBP
  • NCB
  • Assam Rifles

SSC GD NOTIFICATION

SSC के द्वारा हर वर्ष एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती निकाली जाती है। इस एग्जाम से संबंधित सभी जानकारी जैसे नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट ,फाइनल मेरिट लिस्ट,SSC GD Syllabus आदि का अपडेट हमारी वेबसाइट Sscsir.com पर और टेलीग्राम ग्रुप से प्राप्त कर सकते हैं या फिर आप एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट Ssc.nic.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

SSC GD Admit Card 2023

SSC के द्वारा निकाली गई एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022-23 आवेदन 27 अक्टूबर 2022 से शुरू होगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल के लिए कुल 50187 पदों पर भर्ती निकाली गई है,जिसकी परीक्षा 10 जनवरी 2023 से लेकर 14 फरवरी 2000 23 तक कराई जानी है। विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड 27 दिसंबर 2022 से ऑफिशियल वेबसाइट SSC.NIC.IN से प्राप्त कर पाएंगे

SSC GD Result: 2023

SSC के द्वारा कराई गई एसएससी जीडी परीक्षा 2023 का रिजल्ट 8 अप्रैल 2023 को जारी कर दिया गया है। वह सभी विद्यार्थी जिन्होंने एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2023 के लिखित परीक्षा में भाग लिया था अपना रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट SSC.NIC.IN पर देख सकते हैं। अगर आप लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं तो एसएससी द्वारा आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आपको बुलाया जाएगा।

SSC GD Physical date 2023

एसएससी द्वारा आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आपको 15 अप्रैल के बाद से बुलाया जाएगा।

SSC GD Cut off 2023:

SSC GD CUT OFF 2023
  1. What are the posts in SSC GD?

    SSF
    SSB
    CISF
    BSF
    CRPF
    ITBP
    NCB
    Assam Rifles

  2. एसएससी जीडी योग्यता क्या है?

    जीडी परीक्षा के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से दसवीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र होना चाहिए।

  3. What is SSC GD Constable salary?

    एसएससी जीडी कांस्टेबल के पदों के लिए आपको ₹ 21700 से लेकर ₹ 69100 तक की सैलरी दी जाती है।

  4. क्या लड़कियां एसएससी जीडी का फॉर्म भर सकती हैं?

    जी हां! एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 भर्ती के परीक्षा में कुल 40070 लड़की ने परिक्षा उत्तीर्ण की है।

  5. What is SSC GD age limit?

    एसएससी जीडी परीक्षा के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।

  6. What is the height for GD?

    170 cm for Boys and 157 cm for girl.

Leave a Comment

error: Content is protected !!
SSC CGL Notification 2024 जारी: इस दिन से शुरू होगा आवेदन SSC CPO GS Question: CPO परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं ये प्रश्न SSC CPO Pre Admit Card 2024 जारी: अभी डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड CTET Exam Pattern 2024: पेपर 1 & पेपर 2 परीक्षा पैटर्न CTET Application Form 2024 जारी: अभी करें आवेदन! SSC new website launched: सभी को फिर से करना होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन