दोस्तों नमस्कार! अगर आप भी उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी के लिए योजना बना रहे हैं या तैयारी कर रहे है। तो आपके लिए आवश्यक है कि आपको UP Police Constable Syllabus के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो।
यहां हम आपको UP Police Constable Syllabus के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। साथ ही हम आपको UP Police Constable के परीक्षा पैटर्न के बारे में तथा परीक्षा में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें इस बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे।
किसी भी परीक्षा में आप अच्छे अंक तभी प्राप्त कर सकते हैं, जब आपको उस परीक्षा के पैटर्न एवं सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी हो। तथा परीक्षा में किस विषय से कितने प्रश्न कितने अंको के लिए पूछे जाते हैं यह भी आपको ज्ञात होना आवश्यक है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए अब हम आर्टिकल को शुरू करते हैं:-
UP Police Constable Syllabus: Overview
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती & प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाता है। बोर्ड के द्वारा यह परीक्षा दो से तीन वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
इस परीक्षा में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा पास होना आवश्यक है।
साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष तक होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
कुछ विशेष वर्ष के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाती है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में आवेदन करने की फीस ₹400 निर्धारित की गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की भर्ती प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाती है। इसके पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में शारीरिक परीक्षा तथा तीसरे चरण में मेडिकल परीक्षा तथा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जाता है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्वप्रथम लिखित परीक्षा का ही आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा ऑफलाइन यानी की पेन पेपर मोड में आयोजित की जाती है।
लिखित परीक्षा में कुल चार विषयों से 150 प्रश्न 300 अंकों के लिए पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है।
लिखित परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक प्रदान किए जाते हैं, वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काट लिए जाते हैं।
लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को इसके दूसरे चरण की शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
शारीरिक परीक्षा के अंतर्गत दो परीक्षाएं कराई जाती है। जिसमें पहली परीक्षा शारीरिक मानक परीक्षा(PST) तथा दूसरी परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा(PET) शामिल है।
शारीरिक परीक्षा के अंतर्गत कराई जाने वाले दोनों ही परीक्षाएं एक ही दिन एक ही केंद्र पर आयोजित की जाती है।
शारीरिक मानक परीक्षा(PST) के अंतर्गत अभ्यर्थियों की लंबाई, सीना तथा वजन की माप की जाती है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा(PET) के अंतर्गत अभ्यर्थियों से दौड़ परीक्षा कराई जाती है।
अगर आप सामान्य, ओबीसी या एससी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी हैं तो आपकी न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं अगर आप इन्हीं वर्ग की महिला अभ्यर्थी है तो आपकी न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर होना जरूरी है।
एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर तथा एसटी वर्ग के महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
दौड़ परीक्षा की बात करें तो पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होती है। वहीं महिला अभ्यर्थियों को 2400 मीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होती है।
दूसरे स्तर की शारीरिक परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को तीसरे स्तर की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल जांच परीक्षा के लिए बुलाया जाता है।
तीसरे स्तर के दोनों ही परीक्षा एक ही केंद्र पर एक ही दिन आयोजित की जाती है।
तीसरे स्तर की परीक्षा के अंतर्गत अभ्यर्थियों के पूरे शारीरिक जांच की जाती है। इसके साथ ही फार्म में आवेदन के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाता है।
इन तीनों स्तर की परीक्षाओं को आयोजित करने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के द्वारा एक फाइनल लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट में अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के नाम अंकित होते हैं।
मुझे लगता है कि अब तक आपको UP पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के बारे में एक बेसिक जानकारी मिल चुकी है। इस जानकारी को हम और संक्षेप में टेबल में प्रदान कर रहे हैं। इसके बाद हम यूपी पुलिस के परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
परीक्षा का नाम | UP Police Constable |
बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती & प्रोन्नति बोर्ड(UPPBPB) |
शैक्षणिक योग्यता | हाईस्कूल(10th) परीक्षा पास |
आयु सीमा | पुरुष – 18 से 25 वर्ष महिला – 18 से 28 वर्ष |
फीस | ₹400/- |
UP Police Constable चयन प्रक्रिया | 1.) लिखित परीक्षा 2.) शारीरिक परीक्षा (PST & PET) 3.) मेडिकल जांच एवं डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन |
UP Police Constable लिखित परीक्षा | विषय:- → सामान्य ज्ञान → सामान्य हिंदी → संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता → मानसिक अभिरुचि बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता कुल प्रश्न → 150 प्रश्न कुल अंक → 300 अंक कुल समय → 2 घंटे प्रत्येक सही उत्तर के लिए → +2 अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए → -0.50 अंक परीक्षा मोड → ऑफलाइन मोड |
UP Police Constable शारीरिक परीक्षा | 1.) शारीरिक मानक परीक्षा:- लंबाई Gen/OBC/SC (पुरुष) → 168cm Gen/OBC/SC (महिला) → 152cm ST (पुरुष) → 160cm ST (महिला) → 147cm सीना (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) Gen/OBC/SC (पुरुष) → 79 – 84cm ST (पुरुष) → 77 – 82cm वजन पुरुष → लंबाई एवं आयु के अनुपात में महिला → कम से कम 40 किलो ग्राम 2.) शारीरिक दक्षता परीक्षा:- दौड़ पुरुष → 4.8 किमी 25 मिनट महिला → 2.4 किमी 16 मिनट |
यूपी पुलिस कांस्टेबल प्रैक्टिस सेट | प्रैक्टिस सेट |
आधिकारिक वेबसाइट | https://uppbpb.gov.in/ |
UP Police Constable: परीक्षा पैटर्न
यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में कुल चार विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे।
इन चार विषयों में (1) सामान्य ज्ञान, (2) सामान्य हिंदी, (3) संख्यात्मक और मानसिक क्षमता तथा (4) मानसिक अभिरुचि बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता शामिल है।
सामान्य ज्ञान विषय से 38 प्रश्न, सामान्य हिंदी विषय से 37 प्रश्न, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता विषय से 38 प्रश्न तथा मानसिक अभिरुचि एवं तार्किक क्षमता विषय से 37 प्रश्न पूछे जाएंगे।
इस तरह से इस परीक्षा में कुल चार विषयों से 150 प्रश्न 300 अंकों के लिए पूछा जाएंगे।
इन 150 प्रश्नों को हल करने के लिए 2 घंटे यानी की 120 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रत्येक सही उत्तर के लिए परीक्षा में 2 अंक प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए परीक्षा में 0.50 अंक काट लिए जाएंगे।
परीक्षा ऑफलाइन यानी की पेन पेपर मोड में कराई जाएगी। जिसमें अभ्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट में भरने होंगे।
परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे यानी कि प्रत्येक प्रश्न के उत्तर के रूप में आपको चार विकल्प दिए जाएंगे। जिसमें से एक विकल्प सही होगा आपको सही विकल्प का चुनाव कर उत्तर पुस्तिका में अंकित करना होगा।
UP Police Constable Syllabus
यहां पर हम आपको UP Police Constable Syllabus को विषय वार तरीके से साझा करने जा रहे हैं। जो भी पाठ्यक्रम आपके साथ यहां साझा किया जा रहा है वह अप पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना से लिया गया है।
आप इन पाठ्यक्रमों का अध्ययन करके परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि आप सभी विषयों पर सामान्य रूप से ध्यान दें तथा इन विषयों से पूछे जाने वाले प्रत्येक टॉपिक का अच्छे से अध्ययन करें।
पहले आप सिलेबस को ध्यान पूर्वक पढ़ लें तथा इसे नोट कर ले फिर हम इन पाठ्यक्रमों को कम समय में अच्छे से कैसे तैयार कर सकते हैं इस विषय पर बात करेंगे:-
UP Police Constable Syllabus: सामान्य ज्ञान
- सामान्य विज्ञान
- भारत का इतिहास
- भारतीय संविधान
- भारतीय अर्थव्यवस्था और संस्कृति
- भारतीय कृषि
- वाणिज्य एवं व्यापार
- जनसंख्या
- पर्यावरण एवं नगरीकरण
- भारत तथा विश्व का भूगोल
- प्राकृतिक संसाधन
- राज्य की शिक्षा संस्कृति और सामाजिक प्रथाओं के सम्बन्ध में विशिष्ट जानकारी
- राज्य में राजस्व
- पुलिस व सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था
- मानवाधिकार
- आंतरिक सुरक्षा तथा आतंकवाद
- भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच सम्बन्ध
- राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के विषय
- राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन
- विमुद्रीकरण और उसका प्रभाव
- साइबर काइम
- जीएसटी:- वस्तु एवं सेवा कर
- पुरस्कार और सम्मान
- देश / राजधानी / मुद्रायें
- महत्वपूर्ण दिवस
- अनुसंधान एवं खोज
- पुस्तक और उनके लेखक
- सोशल मीडिया कम्युनिकेशन
UP Police Constable Syllabus: सामान्य हिंदी
- हिंदी और अन्य भारतीय भाषाएं
- हिंदी व्याकरण का मौलिक ज्ञान
- हिंदी वर्णमाला
- तद्भव
- तत्सम
- पर्यायवाची
- विलोम शब्द
- अनेकार्थक
- वाक्यांशों के स्थान पर एक शब्द
- समरूपी
- भिन्नार्थक शब्द
- अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध करना
- लिंग
- वचन
- कारक
- सर्वनाम
- विशेषण
- क्रिया
- काल
- वाच्य
- उपसर्ग
- प्रत्यय
- संधि
- समास
- विराम चिन्ह
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां
- रस
- छंद
- अलंकार आदि
- अपठित बोध
- प्रसिद्ध कवि लेखक एवं उनकी प्रसिद्ध रचनाएं
- हिंदी भाषा में पुरस्कार
- विविध
UP Police Constable Syllabus: संख्यात्मक और मानसिक क्षमता
- संख्या पद्धति
- सरलीकरण
- दशमलव और भिन्न
- सबसे बड़ा गुणांक और सबसे कम गुणांक
- अनुपात और समानुपात
- प्रतिशत
- लाभ और हानि
- छूट
- साधारण ब्याज
- चक्रवृद्धि ब्याज
- भागीदारी
- औसत
- टाइम और वर्क
- टाइम और दूरी
- सारणी और ग्राफ का प्रयोग
- मेन्सुरेशन
- अंकगणितीय संगणना विश्लेषणात्मक कार्य
- विभिन्न
- मानसिक योग्यता परीक्षण
- तार्किक आरेख
- सिग्नल-सहसंबंध विश्लेषण
- प्रत्यक्ष ज्ञान बोध
- शब्द रचना परीक्षण
- अक्षर और संख्या श्रृंखला
- शब्द और वर्णमाला में आंशिक समरूपता
- व्यावहारिक ज्ञान परीक्षण
- दिशा ज्ञान परीक्षण
- आंकड़ों का तार्किक विश्लेषण
- प्रभावी तर्क
- अंतर्निहित भावों का विनिश्चय करना
UP Police Constable Syllabus: मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता
- मानसिक योग्यता परीक्षण
- जनहित
- कानून एवं शांति व्यवस्था
- साम्प्रदायिक सद्भाव
- अपराध नियंत्रण
- विधि का शासन
- अनुकूलन की क्षमता
- व्यावसायिक सूचना
- पुलिस प्रणाली
- समकालीन पुलिस मुद्दे एवं कानून व्यवस्था
- व्यवसाय के प्रति रूचि
- मानसिक दृढ़ता
- अल्पसंख्यकों एवं अल्प अधिकार वालों के प्रति संवेदनशीलता
- लैंगिक संवेदनशीलता
- बुद्धिलब्धि
- संबंध
- सम्बन्ध व आंशिक समानता परीक्षण
- असमान को चिन्हित करना
- श्रृंखला पूरी करने
- संकेत लिपि और सांकेतिक लिपि
- दिशा ज्ञान
- खून का रिश्ता
- वर्णमाला पर आधारित प्रश्न
- समय – क्रम परीक्षण
- वेन आरेख और चार्ट सदृश परीक्षण
- गणितीय योग्यता परीक्षण
- क्रम में व्यवस्थित करना
- तर्क
- समरूपता
- समानता
- भिन्नता
- खाली स्थान भरना
- समस्या को सुलझाना
- विश्लेषण निर्णय
- निर्णायक क्षमता
- विभेदन क्षमता
- पर्यवेक्षण
- संबंध
- अवधारणा
- अंकगणितीय तर्क
- शब्द और आकृति वर्गीकरण
- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
अभी तक हमने आपको UP Police Constable के परीक्षा पैटर्न एवं सिलेबस के बारे में सारी जानकारी प्रदान कर दी है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कैसे करें? इसकी जानकारी आपको नीचे प्रदान की जा रही है। यहां बताये जा रहे तरीकों को अपना कर आप परीक्षा में अच्छे प्राप्त कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
- सबसे पहले आवश्यक है कि आप इन सभी विषयों को पढ़ने के लिए कोई अच्छी सी पुस्तक का चुनाव कर ले।
- अगर हो सके तो आप किसी कोचिंग संस्थान का यूपी पुलिस कांस्टेबल बैच ज्वाइन करके इन सभी विषयों को एक बार अच्छे से पढ़ एवं समझ लें।
- इसके लिए आप ऑनलाइन बैच भी खरीद सकते हैं। कई सारे कोचिंग संस्थाएं हैं जो ऑनलाइन बैच चलाते है।
- ध्यान रखें की यह कोचिंग संस्थान सिर्फ आपके मार्गदर्शन एवं विषयों की बेसिक जानकारी प्राप्त करने मात्र में ही सहायक होते है। बाकी मेहनत तो आपको ही करनी होती है।
- याद रहे कि सेल्फ स्टडी ही परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। इसलिए अगर आप कोचिंग वगैरह नहीं ज्वाइन कर सकते तो स्वयं से सिलेबस को पढ़ाना शुरू करें।
- प्रयास करें कि एक बार सभी विषयों के पाठ्यक्रमों को अच्छे से पढ़ ले तथा इनका एक नोट्स भी तैयार करते चले।
- इसके बाद आप यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के पिछले कम से कम 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को भी अवश्य हल कर लें। प्रश्न पत्र को हल करते समय आपको जिस टॉपिक में कठिनाई आये उसे एक बार पुनः पढ़ ले।
- पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र आपके प्रैक्टिस के लिए काफी नहीं होंगे और अच्छे से प्रेक्टिस करने के लिए आप मॉडल पेपर का इस्तेमाल अवश्य करें।
- कई सारे कोचिंग संस्थान या पब्लिकेशन के द्वारा उप पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए मॉडल पेपर तैयार किए जाते हैं। जो की मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।
- यह मॉडल पेपर कोचिंग संस्थानों के द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के आधार पर तैयार किये जाते है।
- आपकी परीक्षा ऑफलाइन कराई जाएगी इसलिए आपको 2 घंटे के पेपर को 1 घंटे 30 मिनट में हल करने का प्रयास करना होगा। बचे हुए 30 मिनट में आपको उत्तर ओएमआर शीट में भरने के लिए चाहिए होंगे।
- अभ्यास एकमात्र तरीका है, जो आपको आपकी परीक्षा में सफलता दिला सकता है। इसलिए लगातार अभ्यास करते रहे और सीखते रहें। जो भी सीखें उसे एक नोट्स में नोट करते चले ताकि आप परीक्षा के दौरान इसका रिवीजन कर सके।
- लिखित परीक्षा की तैयारी के दौरान आप अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
- आप जानते हैं कि यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शारीरिक परीक्षा की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। जिसमें पास होने के लिए आवश्यक है कि आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें।
- इस शारीरिक परीक्षा में अगर आप पुरुष अभ्यर्थी हैं तो आपको 5 किलोमीटर की दौड़ वहीं अगर आप महिला अभ्यर्थी है तो आपको 2400 मीटर की दौड़ परीक्षा पास करनी होगी।
- इसलिए आवश्यक है कि आप अपने लिखित परीक्षा की तैयारी के दौरान ही शारीरिक परीक्षा की तैयारी पर भी ध्यान देते रहें। क्योंकि लिखित परीक्षा का रिजल्ट आने के मात्र एक माह के अंदर ही शारीरिक परीक्षा के लिए आपको बुला लिया जाएगा।
- अगर आप पहले से दौड़ का अभ्यास नहीं कर रहे हैं, तो एक माह में दौड़ की तैयारी करना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा।
- ध्यान रखें की लिखित परीक्षा की तैयारी के दौरान आपको पूरा 5 किलोमीटर या 2400 मी दौड़ने की आवश्यकता नहीं है बस आप एक से दो किलोमीटर की दौड़ का अभ्यास करते रहे। इससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी सही रहेगा और आपकी शारीरिक परीक्षा की तैयारी भी होती रहेगी।
- लिखित परीक्षा होने के बाद आप अपनी शारीरिक परीक्षा पर पूरा ध्यान दें एवं बचे हुए समय में दौड़ का अभ्यास करते रहे।
ऊपर बताए गए तरीकों को ध्यान में रखकर आप अपनी तैयारी करें। आपको आपकी परीक्षा में सफलता अवश्य मिलेगी।
आज के आर्टिकल में बस इतना ही। अगर आपको UP Constable परीक्षा से संबंधित कोई और जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए फॉलो लिंक के माध्यम से हमसे जुड़कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उम्मीद करते हैं हमारा यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर आपका जवाब हां है तो आप हमसे जुड़े रहें। अगर नहीं तो हमें क्या सुधार करना चाहिए इसका सुझाव आप नीचे दिए गए लिंक या कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।
इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद!
हमारे अन्य आर्टिकल
यूपी पुलिस कांस्टेबल क्या है? | SSC क्या है? |
SSC की तैयारी कैसे करें? | SSC CGL क्या है? |
SSC MTS क्या है? | SSC में कितने विषय होते हैं? |
For Job & Exam Update Follow Us On |
यूपी पुलिस में कितने नंबर का पेपर होता है?
यूपी पुलिस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न 300 अंकों के लिए पूछे जाते हैं।
यूपी पुलिस में क्या क्या पूछा जाता है?
यूपी पुलिस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक और मानसिक क्षमता तथा मानसिक अभिरुचि एवं तार्किक क्षमता विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए पेट जरूरी है?
यूपी पुलिस कांस्टेबल में पेट यानी की फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट अनिवार्य है। इसमें अभ्यार्थियों से दौड़ परीक्षा कराई जाती है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल की उम्र कितनी है?
यूपी पुलिस कांस्टेबल में न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तथा अधिकतम उम्र पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 25 तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 28 वर्ष तक है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितनी लंबाई होनी चाहिए?
अगर आप सामान्य, ओबीसी या SC वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी है, तो आपकी न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं अगर आप इन्हीं वर्ग की महिला अभ्यर्थी तो आपकी न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर होना आवश्यक है।
वहीं अगर आप एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी है, तो आपकी न्यूनतम लंबाई 160 सेंटीमीटर जबकी एसटी वर्ग के महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेंटीमीटर रखी गई है।पुलिस की दौड़ कितने मिनट में होती है?
पुलिस में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में तथा महिला अभ्यर्थियों को 2400 मीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होती है।