CTET Admit Card 2024: रिलीज डेट, डाउनलोड लिंक एवं परीक्षा पैटर्न।

CTET परीक्षा CBSE के द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए पात्रता प्रदान करना है। इसे आप केंद्रीय स्तर की शिक्षक भर्ती परीक्षा की प्री परीक्षा भी कह सकते हैं। क्योंकि सीटेट परीक्षा में पास होने के बाद ही आप केंद्रीय स्तर पर निकल जाने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग कर सकेंगे।

दोस्तों नमस्कार! आज के इस आर्टिकल में हम CTET जुलाई 2024 परीक्षा के लिए जारी होने वाले एडमिट कार्ड के बारे में बात करने वाले हैं। जिसमें हम CTET Admit Card जारी होने की तिथि तथा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के साथ-साथ सीटेट परीक्षा पैटर्न और सीटेट परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ और किन-किन दस्तावेजों को ले जाना आवश्यक है, इस पर भी बात करने वाले हैं।

तो चलिए अब हम एक-एक करके इन समस्त जानकारी को विस्तार से समझ लेते हैं पर उससे पहले सीटेट परीक्षा से संबंधित कुछ जानकारियां संक्षेप में:-

CTET Admit Card 2024: Overview

परीक्षा का नामCTET (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा)
परीक्षा बोर्डकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE)
परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार
CTET एडमिट कार्ड जारी तिथि जुलाई 2024
CTET परीक्षा तिथि 7 जुलाई 2024
परीक्षा मोडऑफलाइन मोड (पेन-पेपर मोड)
आधिकारिक वेबसाइटwww.ctet.nic.in
CTET परीक्षा से संबंधित अपडेट्सCTET अपडेट्स

CTET Admit Card 2024

CTET जुलाई 2024 परीक्षा का फॉर्म दिनांक 7 मार्च 2024 को जारी किया गया है। जिसकी परीक्षा दिनांक 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी।

आधिकारिक अधिसूचना के आधार पर CTET जुलाई 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड CTET परीक्षा तिथि से 2 दिन पूर्व जारी किया जाएगा। यानी की एडमिट कार्ड दिनांक 4 या 5 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा।

CBSE के द्वारा CTET Admit Card जारी करने से पूर्व सीटेट प्री एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। प्री एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 15 से 20 दिन पूर्व ही जारी कर दिया जाता है।

इस प्री एडमिट कार्ड के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है। लेकिन इसमें परीक्षा केंद्र का नाम अंकित नहीं रहता है। आपकी परीक्षा किस विद्यालय में या किस केंद्र पर आयोजित की जाएगी इसकी जानकारी आपके एडमिट कार्ड के माध्यम से प्रदान की जाती है।

यहां पर हम आपको सीटेट परीक्षा के प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक तथा एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक दोनों को प्रदान कर रहे हैं। जैसे ही सीटेट प्री एडमिट कार्ड तथा एडमिट कार्ड जारी होता है, वैसे ही यहां पर लिंक प्रदान कर दी जाएगी।

सीटेट परीक्षा के प्री एडमिट कार्ड और एडमिट कार्ड जारी होने की जानकारी आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

CTET Admit Card 2024
CTET Admit Card 2024

CTET Admit Card: डाउनलोड लिंक

CTET July प्री एडमिट कार्ड 2024Click Here
CTET July एडमिट कार्ड 2024Click Here

यह भी पढ़ें:- CTET Kya Hai: CTET पास करने के फायदे

CTET Admit Card डाउनलोड कैसे करें?

सीटेट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा जो की निम्नलिखित है:-

  • सर्वप्रथम आप सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं या ऊपर दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा।
  • जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर तथा जन्मतिथि के साथ वहां दिए गए सिक्योरिटी पिन को भरना होगा।
  • मांगी गई समस्त जानकारी को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपको कुछ सलाह दी जाएगी आप जानकारी के लिए इसे पढ़ सकते हैं। इसके बाद नीचे दिए गए बॉक्स में क्लिक करें तथा नीचे दिख रहे डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
  • इसके बाद आप इसका एक प्रिंटआउट निकाल ले साथ ही इसे आप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करके भी अवश्य रख ले।

Note:- अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आ रही है, तो आप एक बार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि तथा कैप्चा कोड को सही से जांच कर पुनः प्रयास करें।

अगर इसके बाद भी आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो सीटेट की हेल्पलाइन नंबर 011- 22240112 या 011 – 222 40108 पर कॉल कर समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

CTET Admit Card पर अंकित जानकारी

एडमिट कार्ड के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा की पाली तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी प्रदान की जाती है।

आपके सीटेट एडमिट कार्ड में निम्न जानकारियां अंकित रहेंगी:-

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता का नाम
  • जाति
  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • अभ्यर्थी की फोटो
  • हस्ताक्षर
  • लिंग
  • अभ्यर्थी का पूरा पता
  • अभ्यर्थी ने किस पेपर के लिए आवेदन किया है इसकी जानकारी
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा पाली

CTET परीक्षा तिथि, परीक्षा पाली तथा समय

सीटेट जुलाई 2024 की परीक्षा दिनांक 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाती है।

पहली पाली में सीटेट पेपर-2 परीक्षा कराई जाएगी। जिसका समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा। इस परीक्षा में उपस्थित होने का समय प्रातः 7:30 बजे से लेकर परीक्षा शुरू होने तक है।

दूसरी पाली में सीटेट पेपर-1 आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी। इसमें उपस्थित होने का समय दोपहर 12:30 बजे से लेकर परीक्षा प्रारंभ होने तक है।

CTET की दोनों पेपर की परीक्षाएं ऑफलाइन यानी की पेन पेपर मोड में कराई जाती है। जिसमें अभ्यार्थियों को प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट में भरने होते हैं।

Note:- अभ्यर्थी ध्यान रखें कि सीटेट पेपर-2 परीक्षा पहली पाली में यानी कि सुबह 9:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा पेपर-1 परीक्षा दूसरी पाली में यानी कि दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच कराई जाएगी।

सीटेट परीक्षा की जानकारी प्रदान करने वाली ज्यादातर वेबसाइट पर सीटेट पेपर-1 परीक्षा को पहली पाली में तथा सीटेट पेपर-2 की परीक्षा को दूसरी पाली में कराए जाने की जानकारी दी गई है, जो की पूर्णतः गलत है।

यहां पर हम आपको सीटेट के द्वारा जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन का लिंक प्रदान कर रहे हैं। जिस पर क्लिक करके आप इसके पेज नंबर एक में दिए गए परीक्षा की तिथि तथा समय के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही हम इसका एक स्क्रीनशॉट यहां पर शेयर कर रहे है।

CTET Exam date and timing
CTET Exam date and timing

CTET परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज

CTET परीक्षा में उपस्थित होने जा रहे अभ्यर्थियों को अपने साथ कुछ आवश्यक दस्तावेजों को ले जाना जरूरी है। बिना इन दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रदान नहीं दिया जाएगा।

साथ ही कुछ ऐसी वस्तुएं भी हैं, जिन्हें परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज तथा परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित सामग्री की सूची नीचे प्रदान की गई है:-

सीटेट परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • सीटेट एडमिट कार्ड
  • एक आईडी जिसमें आपकी स्पष्ट फोटो लगी हुई हो (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा पासपोर्ट आदि)
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • काला बाल प्वाइंट पेन (OMR शीट में गोला भरने के लिए मोटे निब वाला पेन)
  • साधारण बाल पॉइंट पेन (OMR शीट में मांगी जाने वाली जानकारी भरने के लिए)

सीटेट परीक्षा केंद्र पर निम्न वस्तुओं को ले जाना सख्त मना है। आप इन वस्तुओं के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

  • ड्राइंग बॉक्स
  • रबर
  • घड़ी
  • चश्मा
  • कागज का टुकड़ा
  • कैलकुलेटर
  • पटरी
  • राइटिंग पैड
  • मोबाइल
  • ब्लूटूथ
  • एयर फोन
  • गहने (सोने के या आर्टिफिशियल)
  • माइक्रोफोन
  • कैमरा
  • बैग
  • किसी भी तरह के अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान

यह भी पढ़ें:-

CTET Exam Pattern

सीटेट परीक्षा में कुल दो पेपर कराए जाते हैं। इन दोनों पेपर का पैटर्न एवं सिलेबस में थोड़ा बहुत ही अंतर है। चलिए हम एक-एक करके दोनों पेपर के परीक्षा पैटर्न के बारे में समझ लेते हैं।

साथ ही यहां हम आपको सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले सिलेबस का लिंक भी प्रदान कर रहे हैं। जहां से आप सीटेट परीक्षा में पूछे जाने वाले सिलेबस को प्राप्त कर सकते हैं।

CTET पेपर-1 परीक्षा पैटर्न

सीटेट पेपर-1 परीक्षा में वही अभ्यर्थी आवेदन करते हैं, जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ने के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।

  • इस पेपर में कुल पांच विषय 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • प्रत्येक से उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाते हैं, तथा गलत उत्तर के लिए कोई भी अंक नहीं काटे जाते हैं।
  • पेपर को हल करने के लिए कुल 150 मिनट यानी की ढाई घंटे का समय दिया जाता है।
  • पेपर-1 में पूछे जाने वाले प्रश्न अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
  • यह परिक्षा ऑफलाइन यानी की पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी।
CTET Paper 1 exam pattern
CTET Paper 1 exam pattern

CTET पेपर-2 परीक्षा पैटर्न

सीटेट पेपर-2 परीक्षा उन अभ्यार्थियों के लिए कराई जाती है, जो की कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ने के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं।

कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों को आप कौन सा विषय पढ़ाना चाहते हैं, यह आपके ऊपर निर्धारित करता है। अगर आप गणित एवं विज्ञान विषय पढ़ना चाहते हैं, तो आपको सीटेट पेपर-2 परीक्षा में इन्हीं विषयों को प्रश्नों को हल करना होगा।

वहीं अगर आप सामाजिक विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय को पढ़ाने के लिए अध्यापक बनना चाहते हैं, तो आपको सीटेट के पेपर-2 परीक्षा में इन्हीं विषयों के प्रश्नों को हल करना होगा।

  • सीटेट पेपर-2 परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाता है।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1अंक प्रदान किए जाते हैं, वही गलत उत्तर के लिए कोई भी अंक काटा नहीं जाता है।
  • पेपर में पूछे जाने वाले प्रश्न द्विभाषी यानी की अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषा में उपलब्ध होंगे।
  • CTET पेपर-2 परीक्षा भी ऑफलाइन आयोजित की जाती है।
CTET Paper 2 exam pattern
CTET Paper 2 exam pattern
  1. सीटेट का एडमिट कार्ड कब आएगा (ctet ka admit card kab aayega 2024)?

    सीटेट जनवरी 2024 परीक्षा का एडमिट कार्ड दिनांक 18 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा।

  2. सीटेट का एडमिट कार्ड कैसे निकले (ctet ka admit card kaise nikale)?

    सीटेट का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप सर्वप्रथम CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके उपरांत वहां दिख रहे डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर मांगी जा रही समस्त जानकारी को भरकर आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  3. सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक क्या है?

    सीटेट एडमिट डाउनलोड करने के लिए लिंक ctet.nic.in हैं।

आज के इस आर्टिकल “CTET Admit Card” में हमने आपको सीटेट परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने की लिंक, एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?, एडमिट कार्ड पर अंकित जानकारी, सीटेट की परीक्षा तिथि, परीक्षा पाली तथा समय आदि की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सीटेट परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी इस आर्टिकल में साझा की।

इसके अलावा हमने इस आर्टिकल में सीटेट पेपर-1 तथा सीटेट पेपर-2 परीक्षा के पैटर्न के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की है। आशा करते हैं, कि यह आर्टिकल आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद!

Leave a Comment

error: Content is protected !!
SSC CGL Notification 2024 जारी: इस दिन से शुरू होगा आवेदन SSC CPO GS Question: CPO परीक्षा में हर बार पूछे जाते हैं ये प्रश्न SSC CPO Pre Admit Card 2024 जारी: अभी डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड CTET Exam Pattern 2024: पेपर 1 & पेपर 2 परीक्षा पैटर्न CTET Application Form 2024 जारी: अभी करें आवेदन! SSC new website launched: सभी को फिर से करना होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन